

लखनऊ में भाजपा के 50 MLA एक साथ बैठे; पूर्वांचल के 2 नेताओं ने एकजुट किया
यूपी में विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस बीच ठाकुर भाजपा विधायकों के बाद अब ब्राह्मण विधायकों का कुटुम्ब तैयार हो गया है। मंगलवार की शाम कुशीनगर के भाजपा विधायक पीएन पाठक (पंचानंद पाठक) के लखनऊ आवास पर ब्राह्मण विधायकों की बैठक हुई। जिसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विधायक शामिल हुए। इसे सहभोज नाम दिया गया।
पत्रकार से विधायक बने डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी भी बैठक में पहुंचे थे। मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा और एमएलसी उमेश द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही है। खास बात है कि इस बैठक में अन्य पार्टियों के भी ब्राह्मण विधायक पहुंचे थे।
सूत्रों का कहना है कि जाति की राजनीति में ब्राह्मणों की आवाज दबती जा रही है। उन्हें अनसुना कर दिया गया है। ब्राह्मणों के मुद्दों को उठाने जोर-शोर से उठाने के लिए यह जुटान हुई है।
यूपी विधानसभा में इस समय 52 ब्राह्मण विधायक हैं, इनमें 46 भाजपा के हैं। बैठक में 45 से 50 विधायकों के इकट्ठा होने की खबर है। बैठक में कहा गया कि अलग-अलग जाति के खांचों में कई जातियां तो पॉवरफुल हो गईं, लेकिन ब्राह्मण पिछड़ गए हैं।
बैठक में प्रेम नारायण पांडेय, रत्नाक मिश्रा, श्रीप्रकाश द्विवेदी, विनय द्विवेदी, एमएलसी साकेत मिश्रा, शलभ मणि त्रिपाठी, विवेकानंद पांडेय, ऋषि त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, अंकुर राज तिवारी, राकेश गोस्वामी, कैलाश नाथ शुक्ला समेत करीब 50 विधायक शामिल हुए।
More Stories
अवधी गायक संजय यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा सियासत या कार्यवाही ?
बीजेपी ब्लॉक प्रमुख पर भड़क गया मुस्लिम प्रधान आखिर क्यों नाम कटवाना चाहते हैं भाजपा नेता
वेब सीरीज़ ‘यूपी 77’ की रिलीज़ पर फिलहाल रोक नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित