अमेठी का एक मामला सामने आया जिसको सुन कर खबर पर विश्वास करना मुश्किल है
आमतौर पर शादी विवाह में छोटी मोटी नोक झोंक की खबरें आती रहतीं हैं लेकिन इस मामला कुछ अलग है जहां अमेठी में पंडित को दक्षिणा देने को लेकर बवाल हो गया, झगड़े के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट आई
अमेठी: गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बौहरीपुर गांव से तिलोई के बसरेवा गांव गई बारात एक बड़े विवाद के बाद बिना दुल्हन के ही वापस लौट आई. विदाई के दौरान हुए विवाद ने मामला इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों में जमकर आरोप–प्रत्यारोप लगे और शादी अंततः टूट गई.
विवाह के दौरान पंडित को दक्षिणा देने को लेकर कहासुनी हुई, जिसे दूल्हे पक्ष मामूली विवाद बता रहा है. दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि दक्षिणा को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने अनावश्यक रूप से मामला बढ़ाया और बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटा दिया. इतना ही नहीं, दूल्हा पक्ष के जेवरात और कपड़े भी अपने पास रख लिए, यह कहते हुए कि बारात के खाने-पीने में हुए खर्च की भरपाई इसी से हो जाएगी.
वहीं दुल्हन पक्ष का कहना है कि विवाद की असली वजह दूल्हे के पिता थे, जो कथित तौर पर शराब के नशे में अभद्र भाषा बोलने लगे. आरोप है कि उन्होंने कहा कि अगर लड़की को लेकर जाएंगे, तो उसी दिन उसे घर से अलग कर देंगे. दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हे का विवाह में कोई मन नहीं था और वह दबाव में शादी कर रहा था. इन्हीं बातों से नाराज़ होकर गांव के लोगों व परिजनों ने विवाह विच्छेद कर बारात को लौटा दिया.
आरोप यह भी है कि विवाद के दौरान दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के कुछ परिजनों को बंधक बनाकर शादी न होने देने का निर्णय ले लिया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई. मामले की चर्चा क्षेत्र में व्यापक रूप से फैल गई है.
सच्चाई अब जांच के बाद ही पता चलेगी

More Stories
अवधी गायक संजय यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा सियासत या कार्यवाही ?
बीजेपी ब्लॉक प्रमुख पर भड़क गया मुस्लिम प्रधान आखिर क्यों नाम कटवाना चाहते हैं भाजपा नेता
वेब सीरीज़ ‘यूपी 77’ की रिलीज़ पर फिलहाल रोक नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित