March 1, 2026

9 अक्टूबर को मायावती लखनऊ से बदल देंगी नजारा! सतीश चंद्र मिश्रा ने एक झलक शेयर कर नया नारा दिया यूपी तक…..

बसपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश चंद्र मिश्रा ने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है. नीले रंग और बसपा के चिन्हों से रंगे पोस्टर के साथ सतीश चंद्र मिश्रा ने एक नया नारा भी दिया है. उन्होंने लिखा है, ‘अब समय हमारा है, बहुजन का नारा है! प्रातः आठ बजे लखनऊ चलो, चलो लखनऊ.’

पिछले डेढ़ दशक के दौरान चुनाव दर चुनाव उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन गंवा रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने क्या वापसी की तैयारी कर ली है? क्या जब बारिश के मौसम के बाद गुनगुनी ठंड अपना पैर पसारने की तैयारी में है, तो 9 अक्टूबर को लखनऊ से मायावती कम से कम उत्तर प्रदेश की सियासी आबोहवा में गर्मी लाने की तैयारी में हैं? इन सवालों के जवाब आने वाले हैं क्योंकि 9 अक्टूबर को मायावती की लखनऊ रैली की तैयारियों की एक झलक सामने आई है. बसपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश चंद्र मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट कर एक नया नारा भी दिया है.

Copyright © 2025 THE BATKAHI | Powered by PRAIB ADVISORS |