बसपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश चंद्र मिश्रा ने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है. नीले रंग और बसपा के चिन्हों से रंगे पोस्टर के साथ सतीश चंद्र मिश्रा ने एक नया नारा भी दिया है. उन्होंने लिखा है, ‘अब समय हमारा है, बहुजन का नारा है! प्रातः आठ बजे लखनऊ चलो, चलो लखनऊ.’

पिछले डेढ़ दशक के दौरान चुनाव दर चुनाव उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन गंवा रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने क्या वापसी की तैयारी कर ली है? क्या जब बारिश के मौसम के बाद गुनगुनी ठंड अपना पैर पसारने की तैयारी में है, तो 9 अक्टूबर को लखनऊ से मायावती कम से कम उत्तर प्रदेश की सियासी आबोहवा में गर्मी लाने की तैयारी में हैं? इन सवालों के जवाब आने वाले हैं क्योंकि 9 अक्टूबर को मायावती की लखनऊ रैली की तैयारियों की एक झलक सामने आई है. बसपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश चंद्र मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट कर एक नया नारा भी दिया है.
More Stories
काशीराम के याद में काशीराम स्थल पर लाखों की संख्या में इकट्ठा होंगे बहुजन विचारधारा के लोग 2027 विधानसभा से पूर्व पार्टी दिखाएंग अपना ताकत……
अब कुल 7 करोड़ 42 लाख वोटर्स हैं, जबकि लगभग 47 लाख नाम हटाए गए। अगर आपका नाम नहीं है तो अभी भी जोड़ने का मौका मौजूद है।