लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन में चढ़ने को लेकर युवकों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी इतनी बढ़ गई कि ट्रेन के अंदर ही जमकर मारपीट होने लगी, जिससे यात्रियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो अमेठी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास बैठे यात्री खुद को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और मौके पर त्वरित कार्रवाई के अभाव में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
हालांकि, इस मामले में रेलवे प्रशासन या रेल सुरक्षा बल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की बात कही जा रही है।
घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेन में सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
More Stories
अवधी गायक संजय यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा सियासत या कार्यवाही ?
बीजेपी ब्लॉक प्रमुख पर भड़क गया मुस्लिम प्रधान आखिर क्यों नाम कटवाना चाहते हैं भाजपा नेता
वेब सीरीज़ ‘यूपी 77’ की रिलीज़ पर फिलहाल रोक नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित