
लखनऊ।
अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा को लेकर देशभर में विवाद गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर और “Save अरावली” के नारे लगाते हुए सरकार के फैसले के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरावली पहाड़ियों की परिभाषा में बदलाव पर्यावरण संरक्षण के खिलाफ है और यह पूरी प्रक्रिया बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों की अनदेखी कर रही है, जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा।
सपा विधायकों का कहना है कि अरावली पहाड़ियां न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी हैं, बल्कि जल संरक्षण और जैव विविधता की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फैसले को तत्काल वापस लिया जाए और अरावली क्षेत्र को पूरी तरह संरक्षित किया जाए।
More Stories
अवधी गायक संजय यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा सियासत या कार्यवाही ?
बीजेपी ब्लॉक प्रमुख पर भड़क गया मुस्लिम प्रधान आखिर क्यों नाम कटवाना चाहते हैं भाजपा नेता
वेब सीरीज़ ‘यूपी 77’ की रिलीज़ पर फिलहाल रोक नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित