
विधानसभा में सीएम योगी का सख्त संदेश
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, माफिया कार्रवाई और विकास को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर निकल चुका है और यहां कानून का राज स्थापित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में व्यापारियों से जबरन वसूली नहीं होती और अपराधियों को पता है कि कानून तोड़ने की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि अब अपराधी किसी को छेड़ने से पहले सौ बार सोचता है।
सीएम योगी ने अवैध कब्जों और माफियाओं पर सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी या आबादी की जमीन पर कब्जा कर अवैध गतिविधियों का अड्डा बनाता है, तो उस पर कार्रवाई तय है। ऐसे मामलों में बुलडोजर की कार्रवाई को कोई नहीं रोक सकता।
‘योजनाओं की लूट पर लगाई लगाम’
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान विकास परियोजनाओं में भारी अनियमितताएं हुईं। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए सीमित बजट तय था, वहां कई गुना खर्च के बावजूद काम अधूरा रहा।
More Stories
अवधी गायक संजय यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा सियासत या कार्यवाही ?
बीजेपी ब्लॉक प्रमुख पर भड़क गया मुस्लिम प्रधान आखिर क्यों नाम कटवाना चाहते हैं भाजपा नेता
वेब सीरीज़ ‘यूपी 77’ की रिलीज़ पर फिलहाल रोक नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित