लखनऊ के जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति Gayatri Prasad Prajapati पर जेल के भीतर ही एक बंदी ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला लकड़ी के पटरे से किया गया, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जेल प्रशासन के मुताबिक, घटना जेल अस्पताल में हुई जहां गायत्री प्रसाद प्रजापति भर्ती थे। सफाई ड्यूटी पर तैनात एक बंदी से कहासुनी और धक्का-मुक्की के बाद उसने आक्रोशित होकर अलमारी का स्लाइडिंग हिस्सा उठाकर प्रजापति पर वार कर दिया। उन्हें सतही चोटें आईं, जिनका तुरंत उपचार कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।
हमले की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी व महाराजी प्रजापति लखनऊ पहुंच गईं। वहीं, अमेठी स्थित उनके कार्यालय पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
इस घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराज़गी जताई है। उन्होंने एक्स पर प्रजापति का वीडियो साझा करते हुए लिखा—
“भूतपूर्व विधायक और उप्र सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो। उप्र में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं है।”
गौरतलब है कि गायत्री प्रसाद प्रजापति मार्च 2017 से जेल में बंद हैं। फरवरी 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। नवंबर 2021 में विशेष न्यायालय ने उन्हें और दो अन्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि अपर्याप्त साक्ष्यों के चलते अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया था।
More Stories
भाजपा सरकार होय या सपा सरकार होय या कांग्रेस सरकार होय हमार सब दिन चली ही और चले….दबंग
मंच पर भाजपा विधायक को आया गुस्सा….
विजयादशमी पर दिख गया राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा..